लोकप्रिय ब्राउज़र सही ढंग से हमारे फ़ॉन्ट Akhil H E का उपयोग करके इस पृष्ठ को प्रदर्शित करते हैँ।
कुछ अन्य ब्राउज़र अपने डिफ़ॉल्ट फ़ॉन्ट का उपयोग कर सकते हैँ, जिससे निम्नलिखित टेक्स्ट मेँ पंक्तियोँ के बीच कम अंतर दिखाई देगा! अगर आप वेब ओपन फ़ॉन्ट फॉर्मेट के बारे मेँ और जानना चाहते हैँ तो wofonts.com देखेँ।

यदि आप इसकी पुष्टि करना चाहते हैं कि यह पृष्ठ वास्तव में Akhil H E फ़ॉन्ट का उपयोग करके प्रदर्शित हो रहा है, तो यहाँ क्लिक करेँ और इस पृष्ठ का एक पुराना संस्करण देखेँ, जो Akhil H E फ़ॉन्ट का उपयोग करते हुए GIF फाइलोँ के साथ पूर्व-रचित है।

Appreciate DevaNaagaree

नागरी (देवनागरी) व लैटिन फ़ॉन्ट्स

जैसा कि आप जानते हैँ, हिन्दी, मराठी, नेपाली, संस्कृत तथा भारत की कई भाषाओँ को लिखने के लिए नागरी (क, ख, ग, ...) लिपि का उपयोग होता है। अंग्रेजी को लिखने के लिए लैटिन (A, B, C, ...) लिपि का उपयोग होता है।

हमारे नागरी (देवनागरी) एवम् लैटिन लिपि के फ़ॉन्ट (Font) मेँ रूचि दिखाने के लिए हम आपके आभारी हैँ।

हमारा फ़ॉन्ट अखिल एच ई आधुनिकतम मानकोँ व तकनीकोँ के अनुसार निर्मित किया गया है। इन्ही मानकोँ व तकनीकोँ का उपयोग उन्नत व समकालीन ऑपरेटिंग सिस्टम्स (Modern Operating Systems) द्वारा किया जाता है।

कुछ महत्वपूर्ण आधुनिक मानक व तकनीकेँ:

1. यूनिकोड (Unicode)

यह विश्व की समस्त लिपियोँ की एकीकृत संकेत प्रणाली/विधि है। यूनिकोड के सिवा किसी अन्य संकेत प्रणाली का उपयोग करने से जब दो विभिन्न प्रोग्रामोँ अथवा कम्प्यूटर के बीच डेटा भेजा जाता है, तो उस डेटा के त्रुटिग्रस्त (अनुपयोगी) होने का अंदेशा रहता है।

2. ओपनटाइप (OpenType)

यह अक्षराकृतियोँ एवं लिपि सम्बन्धित नियमोँ को फ़ॉन्ट्स मेँ एक साथ रखने की आधुनिक तकनीक (व्यवस्था) है। यह TrueType (ट्रू-टाइप) का आधुनिक संस्करण है।

3. ट्रू-टाइप इन्सट्रक्टिंग (TrueType Instructing)

यह एक सावधानी से मशीनी भाषा मेँ लिखी जाने वाली विस्तृत प्रोग्रामिंग भाषा (Low-level Programming Language) है। इसके द्वारा कम्प्यूटर की स्क्रीन पर छोटे अक्षर भी स्पष्ट दिखते है। इन्सट्रक्टिंग को हिन्टिंग (hinting) भी कहते हैँ।

आज हमारे देश मेँ नागरी (तथा अन्य भारतीय लिपियोँ) के साथ लैटिन का प्रयोग बहुतायत मेँ किया जा रहा है। इसलिए हमेँ ऐसे फ़ॉन्ट्(स) की आवश्यकता है जो हमेँ इन लिपियोँ का सरलतापूर्वक एक साथ उपयोग करने दे। ऐसे हर एक फ़ॉन्ट मेँ नागरी के अक्षरोँ एवं चिह्नोँ के साथ लैटिन के लैटर्स एवं चिह्नोँ (signs) का होना आवश्यक है, ताकि हम एक ही फ़ॉन्ट का उपयोग कर नागरी के शब्दोँ के साथ लैटिन के वर्ड्‌स लिख सकेँ। ऐसे फ़ॉन्ट (मुद्रलिपि) को यूनिकोड तथा ओपनटाइप आधारित होना अत्यावशक है।

कम्प्यूटर के मॉनिटर्स (Monitors) व डॉट-मॅट्रिक्स प्रिन्टर्स (Dot Matrix Printers) कम-स्पष्ट (low-resolution) यन्त्र (devices) है। इस तरह के कम-सक्षम (कम-स्पष्ट) यन्त्रोँ मेँ छोटे आकार के अक्षर दर्शाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ट्रू-टाइप इन्सट्रक्टिंग के सही उपयोग के द्वारा इन कम-सक्षम यन्त्रोँ पर भी छोटी अक्षराकृतियाँ स्पष्ट बनती है। कुछेक प्रोग्रामर ही इन्सट्रक्टिंग के सही प्रोग्राम लिख सकते हैँ। प्रत्येक छोटे आकार के लिए हर अक्षराकृतियोँ की जाँच करना एवं सुधारना एक विस्तृत कार्य है, जिसमेँ अतिरिक्त समय लगता है।

अधिकतर लेखोँ, दस्तावेज़ोँ, पुस्तकोँ आदि मेँ 1 या 2 फ़ॉन्ट ही उपयोग मेँ लाए जाते हैँ। इन फ़ॉन्ट्स को टॅक्स्ट / टेक्स्ट फ़ॉन्ट्स (Text Fonts) कहा जाता है। हम आशा करते हैँ कि हमारे फ़ॉन्ट अखिल एच ई का नियमित उपयोग आप अपने पसंदीदा टॅक्स्ट फ़ॉन्ट के रूप मेँ करना चाहेंगे।

क्योँकि हमारे फ़ॉन्ट्स यूनिकोड व ओपनटाइप पर आधारित है इसलिए इनका उपयोग आप दूसरे यूनिकोड तथा ओपनटाइप आधारित फ़ॉन्ट्स के साथ कर सकते हैँ। हमारी जानकारी के अनुसार इन्टरनेट पर निःशुल्क उपलब्ध फ़ॉन्ट्स मेँ इन्सट्रक्टिंग का उपयोग पूर्णतः नहीँ किया गया है!

हमारे फ़ॉन्ट अखिल एच ई का 1 साल से अधिक समय तक परीक्षण किया गया है। इसका उपयोग आप Windows 98 से लेकर नवीनतम Windows पर सरलतापूर्वक कर सकते हैँ। हम आशा करते हैँ कि यूनिकोड तथा ओपनटाइप आधारित अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम्स (जैसे Android) पर भी इन फ़ॉन्ट्स का उपयोग किया जा सकेगा।

आप इन फ़ॉन्ट्स का उपयोग आधुनिक ऑफ़िस-एप्लिकेशन्स जैसे लिब्रे-ऑफ़िस (Libre Office), एम.एस.-ऑफ़िस (MS Office) इत्यादि मेँ कर सकते हैँ। ओपन-ऑफ़िस इन्टरनेट पर निःशुल्क उपलब्ध हैँ, इसलिए अखिल एच ई का उपयोग ओपन-ऑफ़िस के साथ करना अच्छा एवम् सस्ता विकल्प है।

अखिल एच ई के उपयोग का लाइसेंस खरीदेँ

एक व्यक्ति द्वारा उपयोग का लाइसेंस आपको अखिल एच ई किसी एक पी.सी., लैपटॉप या मोबाईल हैंडसॅट मेँ इंस्टॉल करने का अधिकार देता है। इसका उपयोग कर प्रिंट किए लेख, पत्र-आदि (डॉक्युमेंट्स) आप किसी को भी दे सकते हैँ। पर अखिल एच ई की फ़ॉन्ट फ़ाइल अलग से या किसी इलेक्ट्रॉनिक डॉक्युमेन्ट के अंदर भर (embed) कर किसी को नहीँ दे सकते।

यदि आप Windows, Linux या Android का उपयोग करते हैं, तो अखिल एच ई के उपयोग का लाइसेंस पाने के लिए नीचे दिए गए भुगतान (payment) के तरीकोँ मेँ से किसी एक को चुनेँ।

भारत के यूपीआई (UPI) से भुगतान करेँ

किसी भी यूपीआई ऐप (GPay, PhonePe, Paytm, BHIM, इत्यादि) से स्कैन करेँ।

UPI ID: 9860036543m@pnb

विक्रेता: AKHILESH SURENDRA GUPTA

भुगतान (पेमेंट) करते समय अपने यूपीआई ऐप मेँ ₹699 भरेँ।

यूपीआई से पेमेंट करेँ (मोबाइल पर टैप करेँ)

यूपीआई से भुगतान करने के बाद, कृपया नीचे अपना ईमेल दर्ज करेँ और [अनुशंसा करेँ] पर क्लिक करेँ, ताकि मैँ आपको आपका फ़ॉन्ट/सॉफ़्टवेयर भेज सकूँ।

पीएनबी यूपीआई क्यूआर कोड

PayPal (पे पाल) द्वारा भुगतान करेँ

क्रेडिट कार्ड धारक या विदेशी ग्राहक पे पाल (PayPal) के सुरक्षित भुगतान विधि का उपयोग करके, अनेकोँ मुद्राओँ मेँ से किसी भी मुद्रा मेँ अखिल एच ई के लाइसेंस को खरीद सकते हैँ।

बैंक खाते से भुगतान करेँ

यदि आप बैंक / वायर ट्रांसफ़र या रुपये (INR; ₹) मेँ डिमांड ड्राफ़्ट के माध्यम से भुगतान करना चाहते हैँ, तो हमारे खाते की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करेँ।

बैंक से पैसे भेजने के लिए खाते की जानकारी


अखिल एच ई का उद्देश्य केवल एक व्यावहारिक देवनागरी फ़ॉन्ट उपलब्ध कराना ही नहीँ है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि लिपि का डिजिटल रूप उसकी सांस्कृतिक उत्कृष्टता, सौंदर्य और पठनीयता को आज और भविष्य के पाठकोँ तथा लेखकोँ के लिए बनाए रखे तथा उसे और समृद्ध करे।


कृपया अपना ईमेल पता प्रविष्ट (टाईप) करेँ और 'अनुशंसा करेँ' पर क्लिक करेँ ताकि इस पृष्ठ और संबंधित पृष्ठोँ के पते आपके इनबॉक्स मेँ भेजेँ जा सके। तब आप प्राप्त-ईमेल को अपने दोस्तोँ को भेज (फ़ॉर्वर्ड कर) सकते हैँ।

इस पृष्ठ के बारे मेँ दूसरोँ को क्योँ बताएँ?

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैँ जिसे देवनागरी या हिंदी मेँ रुचि है, तो कृपया यह पृष्ठ उन्हेँ भेजेँ। गुगल जैसे सर्च इंजन स्वतंत्र रूप से भारतीयता या हिंदी भाषा से संबंधित विषयोँ को प्रस्तुत करने वाली साइटोँ को सही रैंकिंग नहीँ देते।

कुल पृष्ठदर्शन : 

© devanagarifonts.com - सर्वाधिकार सुरक्षित। © 2008–Present devanagarifonts.com — सर्वाधिकार सुरक्षित।